Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
आईएएस सौम्या अग्रवाल प्रयागराज कमिश्नर को मिली नई जिम्मेदारी

आईएएस सौम्या अग्रवाल प्रयागराज कमिश्नर को मिली नई जिम्मेदारी

ब्यूरो प्रयागराज। प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट कार्यशैली और कुशल नेतृत्व के लिए जानी जाने वाली 2008 बैच की आईएएस अधिकारी सौम्या अग्रवाल को भारत सरकार में संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति न केवल उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता का सम्मान है, बल्कि प्रयागराज समेत पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय भी है।

प्रयागराज मंडलायुक्त (कमिश्नर) के रूप में कार्यरत रहते हुए सौम्या अग्रवाल ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया। उनके नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं की गति तेज हुई और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाया गया। विशेष रूप से कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों की निगरानी और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण में उनकी भूमिका सराहनीय रही।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: swatantraprabhat