Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों व कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों व कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण

कानपुर। अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जनपद कन्नौज भ्रमण दौरान कोतवाली कन्नौज क्षेत्र स्थित मेहंदी घाट एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया।

संबंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा, समस्त घाटों पर गोताखोरों की तैनाती तथा आवश्यक राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत कोतवाली कन्नौज एवं कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पुलिस तैनाती तथा श्रद्धालुओं की सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक प्रबंध समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से सुनिश्चित किए जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान यमुना प्रसाद, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर, आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, जिलाधिकारी जनपद कन्नौज, विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक जनपद कन्नौज सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: swatantraprabhat