Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बाल दिवस पर नहीं खुला प्राथमिक विद्यालय धानीनगला

बाल दिवस पर नहीं खुला प्राथमिक विद्यालय धानीनगला

भरखनी(हरदोई)

बाल दिवस को विद्यालयों में मनाने के स्पष्ट निर्देश के बावजूद क्षेत्र के दर्जनों परिषदीय विद्यालयों में ताला लटकता रहा। जबकि मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेले का आयोजन किया गया।

भरखनी विकास क्षेत्र में गुरुवार को परिषदीय प्राथमिक विद्यालय धानीनगला में बाल दिवस नहीं मनाया गया। स्कूल बंद कर शिक्षक मौके से नदारद रहे। क्षेत्र के श्री ब्रजराज सिंह इण्टर कालेज अनंगपुर समेत अन्य मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय गिरधरपुर के बच्चे विद्यालय से आधा किलो मीटर दूर जंगलों में घूम रहे थे।

गिरधरपुर के अध्यापकों की घोर लापरवाही सामने आयी है।

प्राथमिक विद्यालय केशवपुर में दो शिक्षामित्र छोटेलाल और विभा त्रिपाठी अनुपस्थित मिली पूछने पर इंचार्ज अध्यापक रोहित ने बताया कि बगैर सूचना के अनुपस्थित हैं।

विद्यालयों के बंद होने के बाबत जब प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी शुची गुप्ता से दूरभाष पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने मीटिंग में हूँ कहकर फोन काट दिया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: swatantraprabhat