Dailyhunt
छात्रों ने लहराया परचम, आईसीएसई  बोर्ड में पाई शानदार सफलता

छात्रों ने लहराया परचम, आईसीएसई बोर्ड में पाई शानदार सफलता

त्रिबेनीगंज के दो मेधावी छात्रों ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर त्रिवेणीगंज ही नहीं, पूरे जिले का नाम रोशन किया है। दोनों छात्रों की सफलता से शहर में खुशी का माहौल है और परिजन व शुभचिंतक गर्व महसूस कर रहे हैं।शहर के वार्ड संख्या 20 निवासी महेश अग्रवाल के पुत्र सौरभ अग्रवाल ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की।

वहीं वार्ड संख्या 18 निवासी नरेश शर्मा के पुत्र नमन कुमार शर्मा ने 96.6 प्रतिशत अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।सौरभ अग्रवाल ने बताया कि उनका सपना सिविल पायलट बनने का है। इसके लिए वे प्रतिदिन लगभग 12 से 14 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करते थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया। सौरभ ने कहा कि लक्ष्य स्पष्ट हो तो मेहनत रंग जरूर लाती है।

वहीं नमन कुमार शर्मा ने बताया कि वे भविष्य में सिविल इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्होंने परीक्षा की तैयारी के दौरान रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई की। नमन ने कहा कि समय का सही प्रबंधन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने भी अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: swatantraprabhat