Dailyhunt
दुद्धी में चाइल्ड हेल्पलाइन की तत्परता से 2 नाबालिग बालिकाओं को बाल विवाह से  बचाई गईं, भेजा बालिका बालगृह

दुद्धी में चाइल्ड हेल्पलाइन की तत्परता से 2 नाबालिग बालिकाओं को बाल विवाह से बचाई गईं, भेजा बालिका बालगृह

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट की त्वरित कार्रवाई से थाना दुद्धी क्षेत्र की दो नाबालिग बालिकाओं को बाल विवाह से बचाकर सुरक्षित संरक्षण दिया गया।

सूचना प्राप्त होते ही परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम में सुपरवाइजर सुधा गिरी, सत्यम चौरसिया और केसवर्कर बजरंग सिंह शामिल रहे। जांच के दौरान परिजनों से बालिकाओं की उम्र संबंधी दस्तावेज मांगे गए, परन्तु कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए टीम ने गीता (17 वर्ष) और सविता (16 वर्ष) को संरक्षण में लिया। कोतवाली दुद्धी में जीडी दर्ज कराने के उपरांत दोनों बालिकाओं को बाल कल्याण समिति, सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस कार्रवाई पर परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने कहा, बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाज के सहयोग और जागरूकता से ही बाल विवाह जैसी कुप्रथा को पूरी तरह रोका जा सकता है।बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार वर्तमान में दोनों किशोरियों को बालगृह बालिका, रॉबर्ट्सगंज में सुरक्षित रखा गया है, जहाँ उनकी देखभाल और काउंसलिंग की जा रही है।

चाइल्ड हेल्पलाइन की अपील-चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आमजन से अपील करती है कि बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी या किसी भी प्रकार के बाल शोषण की जानकारी मिलते ही तत्काल 1098 पर सूचित करें। आपकी एक कॉल किसी बच्चे का भविष्य बचा सकती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: swatantraprabhat