Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

राजेश तिवारी ( ब्यूरो)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद के समस्त नागरिकों को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि प्रकाश और खुशियों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं नई ऊर्जा लेकर आए।

दीपावली हमें अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे एवं सामाजिक एकता को मजबूत बनाते हुए दीपावली मनाने की अपील की। साथ ही जनपद के विकास और खुशहाली में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कामना की कि सभी के जीवन में दीपावली का प्रकाश सदैव खुशियां, उमंग और समृद्धि लेकर आए।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: swatantraprabhat