Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

बैठक में जनपद के उद्यमियों की समस्याओं निस्तारण कराया गया। पांच बिन्दुओं के प्रकरण तथा यूपीसीडा से सम्बन्धित प्रकरण पर आर०एम० यूपीसीडा द्वारा अद्यतन प्रगति से समिति को अवगत कराया गया एवं भूखण्ड संख्या-डी 4 पर हुए अवैध अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध में रामलीला कमेटी, आर०एम० यूपीसीडा, पी०डब्लू०डी० एवं आवंटी श्री आशीष केसरवानी इत्यादि के प्रकरण के निस्तारण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कराये जाने के निर्देश दिए है।

मिनी औद्योगिक आस्थान सोरांव मे नाली एवं सड़क निर्माण वर्षाऋतु के उपरान्त प्रारम्भ हो जाएगी। आर०एम० यूपीसीडा का अवरूद्ध वेतन जारी करने के सम्बन्ध में अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देशित किया गया। उपायुक्त उद्योग द्वारा बैठक का संचालन किया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री सत्यम मिश्र, अधिशासी अभियन्ता विद्युत नोडल, अधिशासी अभियन्ता नगर निगम, उपायुक्त वाणिज्यि कर, सहायक जिला अग्रणी प्रबन्धक, आर०एम० यूपीसीडा, इत्यादि बैठक मे प्रतिभाग किया गया एवं औद्योगिक संगठन के पदाधिकारी विनय टण्डन, चौम्बर आफ कामर्स, संजय जैन, लघु उद्योग भारती, नटवर लाल, अनुराग मिश्रा उद्यमी, एवं अन्य विभागों के अधिकारी तथा उद्यमीगण उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: swatantraprabhat