Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जिलाधिकारी ने बाढ़ के दृष्टिगत बक्शी बांध एसटीपी एवं नागवासुकी रोड पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने बाढ़ के दृष्टिगत बक्शी बांध एसटीपी एवं नागवासुकी रोड पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा

ब्यूरो प्रयागराज- जिलाधिकारी ने बाढ़ का पानी बढ़ने पर प्रभावित होने वाले लोगो से राहत शिविरों में शिफ्ट होने की अपील की है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को बाढ़ के दृष्टिगत बक्शी बांध एसटीपी एवं नागवासुकी रोड पहुंचकर बढ़ते जलस्तर को देखा।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को बाढ़ के सम्बंध में सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए साथ ही उप जिलाधिकारी सदर को बाढ़ के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं समय से सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ का पानी धीरे धीरे बढ़ रहा है तथा खतरे के निशान से नीचे है। उन्होंने कहा कि अभी तक बाढ़ से आबादी प्रभावित नहीं हुई है। कहा कि नदी के किनारे क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। एनडीआरएफ की टीम लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रख रही है। सभी राहत शिविर क्रियाशील है। उन्होंने लोगो से अपील की कि यदि बाढ़ का पानी ज्यादा बढ़ता है, तो वे बाढ़ राहत शिविरों में शिफ्ट हो जाये। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

जिलाधिकारी ने राहत शिविर में गुणवत्तापूर्ण खाना, पानी, प्रकाश, दवाओं सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाये। जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में नगर निगम को व ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतीराज विभाग को साफ-सफाई की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया है। इसके साथ ही दवाओं का छिड़काव भी कराये जाने के निर्देश दिए गए है तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात किया गया है। पर्याप्त संख्या में नाव की व्यवस्था है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

तत्पश्चात जिलाधिकारी जार्जटाउन स्थित संगम पेट्रोल पम्प के पास सीवर की सफाई एवं चोक प्वांइट के कार्य को देखा तथा नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: swatantraprabhat