Dailyhunt
कचरे के अंबार में तब्दील हुआ इनरवा बाजार

कचरे के अंबार में तब्दील हुआ इनरवा बाजार

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट

प्रकाशक - जितेंद्र कुमार राजेश

पश्चिमी चम्पारण। मैनाटांड प्रखंड क्षेत्र के इनरवा बाजार स्थित सैनिक रोड के पश्चिमी हिस्से, जो वार्ड संख्या 7 के अंतर्गत आता है, इन दिनों कचरे के ढेर से पट गया है।

सड़क किनारे फैला गंदगी का अंबार स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है। कचरा उठाव नहीं होने के कारण दुर्गंध फैल रही है, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों का वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है।गंदगी के कारण बीमारियों के फैलने का खतरा भी लगातार बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद न तो पंचायत प्रशासन और न ही संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दे रहा है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।प्रश्न उठता है कि आखिर इस समस्या की सुधि लेने वाला कोई है भी या नहीं? यदि समय रहते सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कचरा उठाव और नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र को गंदगी और बीमारी से बचाया जा सके।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: swatantraprabhat