Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कोन क्षेत्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

कोन क्षेत्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार व संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया।

अभियान के दौरान कटे फल, गन्ने का जूस, खुली मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को ढककर रखने तथा प्रतिबंधित रसायनों का प्रयोग न करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में ग्राम कचनरवा, थाना कोन स्थित दो अवैध मीट दुकानों का निरीक्षण किया गया।

जांच में बिना खाद्य पंजीकरण एवं लाइसेंस के मीट विक्रय किए जाने की पुष्टि होने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई। साथ ही उन्हें भविष्य में बिना अनुमति कारोबार न करने की चेतावनी दी गई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान ऐसे निरीक्षण एवं प्रवर्तन की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: swatantraprabhat