कुशीनगर। फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झनकौल निवासी समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव असगर अली को बाराबंकी जिले में पीडीए पंचायत प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
असगर अली ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने उनका मनोनयन किया है।
उन्हें पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक समाज को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है।
असगर अली ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक सदस्यता अभियान तथा 23 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक पीडीए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं और आमजन को पीडीए के उद्देश्य एवं समाजवादी विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

