स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज
प्रयागराज मण्डल, उत्तर मध्य रेलवे में माह अगस्त, 2026 के दौरान 46 रेलकर्मी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर प्रयागराज मण्डल कार्यालय में सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में अपर मण्डल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित आवश्यक प्रपत्र प्रदान किए तथा रेल सेवा में उनके बहुमूल्य एवं समर्पित योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
माह अगस्त, 2026 में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नियमानुसार कुल ₹18,70,46,255/- का समापन भुगतान डिजिटल माध्यम से किया गया।
समारोह के दौरान सुरक्षित एवं संरक्षित रेल परिचालन में उत्कृष्ट योगदान के लिए 7 कर्मचारियों को 'एक्सीडेंट फ्री अवार्ड' प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित कर्मचारियों में अश्विनी कुमार, वरिष्ठ लोको निरीक्षक/प्रयागराज; गीतम सिंह, लोको पायलट/टूंडला; राज रंजन तिवारी, लोको पायलट/कानपुर; बृजेश कुमार श्रीवास्तव, पॉइंट्समैन-ए/मिर्जापुर; लाल चंद्र शुक्ला, पॉइंट्समैन-ए/प्रयागराज; ओम प्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ केबिनमैन/कानपुर; सरिता, पॉइंट्समैन-बी/जीएमसी; प्रमोद कुमार सिन्हा, मुख्य लोको निरीक्षक/कानपुर; इन्द्रपाल सिंह, लोको पायलट (मेल/एक्सप्रेस)/टूंडला; विजय सिंह, वरिष्ठ लोको निरीक्षक/टूंडला; राम सेवक, केबिन मास्टर/टूंडला; शंकर लाल, पॉइंट्समैन/रुरा तथ मुकेश कुमार, पॉइंट्समैन/खुर्जा शामिल हैं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी वैभव कुमार गुप्ता ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवाकाल की सराहना की। सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी रूपेश कुमार सुमन ने सेवानिवृत्ति के उपरांत मिलने वाले देयकों, मानार्थ रेल पास, HRMS एवं UMID से संबंधित सुविधाओं की जानकारी दी।
कार्मिक एवं लेखा विभाग के समन्वित प्रयासों से आयोजित इस समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

