Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मुख्यमंत्री जी तीन साल में उखड़ गई डामर सड़क

मुख्यमंत्री जी तीन साल में उखड़ गई डामर सड़क

गोंडा। विकासखंड रुपईडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरिया कला में खरगूपुर-इटियाथोक मुख्य मार्ग से पंडित शुक्ला के दरवाजे तक बनी लगभग 400 मीटर डामर सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से राहगीरों, स्कूली बच्चों, किसानों एवं वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण किसी भी समय बड़ा सड़क हादसा हो सकता है।ग्रामीणों के अनुसार, इस सड़क का निर्माण वर्ष 2022 में कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक बावन सिंह के द्वारा कराया गया था।

लेकिन निर्माण के महज तीन वर्ष के भीतर ही सड़क की डामर परत उखड़ गई और कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पाता, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग गांव के लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, किसानों और दैनिक आवागमन करने वाले लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को प्रतिदिन जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है।

ग्रामीण अमरनाथ तिवारी, प्रबल प्रताप सिंह, आशुतोष तिवारी, प्रभाकर तिवारी, अखिलेश तिवारी, राम गोपाल तिवारी, श्रीकांत तिवारी, जीवन बाबू पांडे, ओमकार पांडे, कीर्ति प्रकाश शिवशंकर तिवारी एवं रामभवन आर्य सहित अन्य लोगों ने शासन-प्रशासन तथा संबंधित विभाग से तत्काल सड़क का निरीक्षण कराकर उसकी मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की भी मांग की गई है।ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने जनहित को देखते हुए संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई कर सड़क को आवागमन योग्य बनाने की मांग की है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: swatantraprabhat