Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नैनी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित

नैनी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित

नैनी, प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के अंतर्गत नैनी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर संकल्प अभियान नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे एवं मंडल महामंत्री ओम प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में किया गया।

इसमें मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं प्रभारी शामिल हुए।

आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा विभिन्न सेवा कार्यों को व्यापक स्तर पर आयोजित करने के संबंध में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र 'सेवा ही संगठन' है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: swatantraprabhat