Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पौधारोपण व सामाजिक दायित्व पर विशेष जोर, पीएसपी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

पौधारोपण व सामाजिक दायित्व पर विशेष जोर, पीएसपी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के अंतर्गत जनपद में प्रस्तावित पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाओं (पीएसपी) की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि परियोजनाओं के साथ सामाजिक दायित्वों का भी पूरी गंभीरता से निर्वहन किया जाए।

उन्होंने परियोजना क्षेत्रों से सटे गांवों के विद्यालयों के कायाकल्प, संपर्क मार्गों की मरम्मत, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को विकास का सीधा लाभ मिल सके। उन्होने कहा कि पी0एस0पी0 कम्पनी अपने क्षेत्र के आस-पास सी0एस0आर0 मद से किये जाने वाले विकास कार्यो की एक सप्ताह में कार्य योजना प्रस्तुत करे।

जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल देते हुए कहा कि सभी पीएसपी परियोजनाओं से जुड़ी कंपनियां पहाड़ी एवं बंजर क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण करें। उन्होंने बीज बॉल (सीड बॉल) तकनीक के माध्यम से हरियाली बढ़ाने, लगाए गए पौधों के संरक्षण तथा व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाकर हरित सोनभद्र के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ल, जीएम डीआईसी विनोद कुमार चौधरी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, उद्यम मित्र नितिन कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: swatantraprabhat