Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पुलिस अधीक्षक ने किया थाना शक्तिनगर का आकस्मिक निरीक्षण, थाना व्यवस्थाओं का लिया  जायजा

पुलिस अधीक्षक ने किया थाना शक्तिनगर का आकस्मिक निरीक्षण, थाना व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

निवार दिनांक 04.07.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा थाना शक्तिनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम सलामी गार्द द्वारा पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई।

तत्पश्चात थाना कार्यालय, आगंतुक कक्ष, थाना परिसर, अभिलेखों, अपराध रजिस्टर, माल मुकदमाती, मालखाना, सीसीटीएनएस प्रणाली, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं अन्य थाना व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन रखने, थाना परिसर की स्वच्छता बनाए रखने तथा कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति कक्ष, महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। इस दौरान महिला संबंधी अपराधों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित प्रत्येक शिकायत पर त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़े अभियानों को निरंतर प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में थाना मेस एवं बैरक का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं पुलिस कर्मियों के आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। साथ ही थाने पर नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित कर उनकी कार्यशैली, अनुशासन एवं पुलिस कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को जनता के साथ शालीन व्यवहार, अनुशासित कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें पुलिस सेवा की गरिमा बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा 60 दिवस एवं 90 दिवस से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने विवेचकों से प्रकरणवार जानकारी प्राप्त करते हुए लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का प्रभावी उपयोग करने, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा न्यायालय संबंधी कार्यों का समय से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अपराधों में प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करने एवं प्रत्येक विवेचना को निष्पक्ष एवं विधिसम्मत ढंग से संपादित करने पर विशेष बल दिया।

ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना तंत्र को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित ग्राम प्रहरियों को साफा, टार्च एवं सीटी वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने ग्राम प्रहरियों से अपील की कि अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों, अपराधियों एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचनाओं को तत्काल स्थानीय पुलिस तक पहुंचाकर पुलिस एवं जनता के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत बनाएं।

निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक ने थाना शक्तिनगर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, नियमित गश्त, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा का भाव और अधिक मजबूत हो।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: swatantraprabhat