Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल व लाठी-डण्डे आदि बरामद

पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल व लाठी-डण्डे आदि बरामद

मीरजापुर ।

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मीरजापुर। कछवां थाना पर दिनांकः 31.05.2026 को वादी रमाशंकर पुत्र खरपत्तु निवासी विदापुर थाना कछवां जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध पुरानी रंजिश व पारिवारिक विवाद में वादी के भाई व पिता को गंभीर रूप से मार-पीट कर घायल करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई इलाज के दौरान घटना में घायल वादी के

भाई प्रेमशंकर की मृत्यु हो गयी । उक्त के सम्बन्ध में थाना कछवां पर मु0अ0सं0-118/2025 धारा 115(2),351(2),3(5),110,118(1),103(1),333,352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कछवां को निर्देश दिए गए ।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कछवां पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 01.06.2026 को प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना कछवां क्षेत्र से नामजद 04 अभियुक्तों 1. संदीप कुमार पुत्र बुद्धिलाल, 2. दिनेश कुमार पुत्र स्व0 रामनरेश, 3. धीरज कुमार पुत्र रामसादर व 4. अजय कुमार पुत्र स्व0 रामनरेश निवासीगण

ग्राम विदापुर थाना कछवां जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद कुल्हाड़ी (आला कत्ल) तथा 07 अदद लाठी-डण्डे बरामद किये गये । थाना कछवां पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: swatantraprabhat