Dailyhunt
सहायक आयुक्त सहकारिता ने चोपन गेंहू क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

सहायक आयुक्त सहकारिता ने चोपन गेंहू क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

चोपन/ सोनभद्र-

हायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को चोपन गेंहू क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीपैक्स पर कुल खरीद 22 किसानो से 891 कुंटल पाई गई।जिसके क्रम में सहायक आयुक्त ने केन्द्र प्रभारी रामअनंत को साफ-सफाई व गेहू के सुरक्षित भंडारण के संबंध मे आवश्यक निर्देश दिए ।

इसी क्रम में सहायक आयुक्त ने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि क्रय केन्द्र पर टोकन रजिस्टर बना लें और आने वाले किसानो से आनलाईन रजिस्ट्रेशन/ सत्यापित प्रति/ खसरा लेकर फाइलिंग कर लें।यदि फार्मर रजिस्ट्री हो तो उसे भी फाइल मे रखें।गेहू बेचने वाले किसानो की सूची तथा क्रय गेंहू की मात्रा की सूचना सदैव अद्यतन रखना सुनिश्चित करे।निरीक्षण पंजिका और क्रय रजिस्टर सदैव मेज पर सामने रखना सुनिश्चित करें।

धान बेचने वाले किसानो की सूचना निर्धारित प्रारूप पर तैयार कर ले तथा प्रतिदिन इन्हे फोन करके फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु प्रेरित करे ।सहायक आयुक्त ने निर्देशित किया कि यह सूचना केंद्र पर भ्रमण हेतु आने वाले अधिकारियो के समक्ष भी रखे ताकि वे भी किसान से बात करके प्रेरित कर सकें। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर उपस्थित किसानो से फार्मर रजिस्ट्री के लाभों पर चर्चा करते हुए उन्हे फार्मर रजिस्ट्री हेतु प्रेरित किया।क्षेत्रीय लेखपालो से इस संबंध मे विस्तृत चर्चा कर फार्मर रजिस्ट्री के कार्य की प्रगति का भी जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से सचिव रामअनंत ,जितेन्द्र कुमार इत्यादि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: swatantraprabhat