Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सिद्धार्थनगर : अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा,  दर्दनाक मौत

सिद्धार्थनगर : अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, दर्दनाक मौत

सिद्धार्थनगर। जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी सरयू नहर पुल के पास शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप की जोरदार टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, मधवानगर निवासी विजय शर्मा (35) पुत्र राम निवास शुक्रवार की देर रात बढ़नी बाजार से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बढ़नी सरयू नहर पुल के पास पहुंचे, ढेबरुआ की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मारी,टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय शर्मा बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत उपचार के लिए ले जाया जाने लगा, लेकिन गंभीर चोट लगने के के कारण रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकांत पाण्डेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: swatantraprabhat