स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
गोल्हौरा (सिद्धार्थनगर)।
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के कोटखास गांव के एक तालाब में रविवार को थाना इटवा क्षेत्र के ग्राम सिमरी खान निवासी कल्लू उर्फ चंद्रराम (30) पुत्र बुधराम स्नान करने गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय चौकीदार द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस ने तालाब में युवक की तलाश शुरू कराई। लेकिन वह नहीं मिला।
सोमवार को काफी प्रयास के बाद युवक का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
इस मामले में थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जांच रही।
