Dailyhunt
सीमावर्ती नदियों के प्रबंधन व बाढ़ नियंत्रण को लेकर अहम बैठक, भारत-नेपाल समन्वय मजबूत करने पर जोर

सीमावर्ती नदियों के प्रबंधन व बाढ़ नियंत्रण को लेकर अहम बैठक, भारत-नेपाल समन्वय मजबूत करने पर जोर

स्वतंत्र प्रभात | बिहार के सुपौल से संवाददाता की रिपोर्ट

प्रकाशक - जितेंद्र कुमार राजेश

सुपौल। सीमावर्ती नदियों के समुचित प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण तथा सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बिहार सरकार और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक का उद्देश्य खासकर भारत-नेपाल के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत बनाना रहा।बैठक में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण से जुड़े अभियंता प्रमुख वरुण कुमार, मुख्यालय के अभियंता प्रमुख ब्रजेश मोहन, मुख्य अभियंता संजीव शैलेश (बीरपुर), अनिल कुमार मंडल (दरभंगा) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार सहित अन्य तकनीकी व प्रशासनिक पदाधिकारी भी शामिल हुए।

केंद्र सरकार की ओर से जल शक्ति मंत्रालय के आयुक्त शरद चंद्र, जीएफसीसी के सदस्य सुनील कुमार, वरिष्ठ संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार तथा सहायक निदेशक पीयूष कुमार त्रिपाठी सहित विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधि भी बैठक में मौजूद रहे।बैठक में सीमावर्ती नदियों के बेहतर प्रबंधन, बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करने, तथा सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, भारत-नेपाल के बीच समन्वय को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस बैठक के माध्यम से लंबित मुद्दों का समाधान होगा और भविष्य की कार्ययोजना तय कर क्षेत्र के विकास एवं आपदा प्रबंधन को नई दिशा मिलेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: swatantraprabhat