Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सोनभद्र की कवयित्री डॉक्टर रचना तिवारी को मिला विंध्य गौरव सम्मान

सोनभद्र की कवयित्री डॉक्टर रचना तिवारी को मिला विंध्य गौरव सम्मान

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

प्रथम हिंदी समाचार पत्र उदंत मार्तंड के 200 साल पूरे होने के अवसर पर पूरे देश में 30 मई 2026 को पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया गया ।

इस संदर्भ में हिंदी पत्रकारिता दिवस एवं विंध्य गौरव सम्मान समारोह 2026 का आयोजन एक जून 2026 सोमवार को मिर्जापुर में आयोजित किया गया । इस समारोह में साहित्य, कला, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता इत्यादि के क्षेत्र में कई विभूतियों के साथ सोनभद्र की हिंदी की जानी-मानी लेखिका, कवयित्री, शायर और आलोचक व समाजसेवी डॉ रचना तिवारी को विंध्य गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि एवं मिर्जापुर के प्रधान न्यायाधीश, (परिवार न्यायालय) संजय कुमार शुक्ला ने प्रदान किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल डॉक्टर विश्राम, डीएम पवन कुमार गंगवार,एसपी अपर्णा रजत कौशिक, प्रोफेसर डॉक्टर संजीव सिंह, डीएफओ राकेश कुमार, विंध्य मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य तथा मिर्जापुर सोनभद्र और विंध्य क्षेत्र के सैकड़ो समाजसेवी, संस्कृति कर्मी, अध्यापक, छात्र, पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

बता दें कि डॉ रचना तिवारी हिंदी साहित्य की जानी-मानी कवयित्री, शायर और लेखिका हैं तथा इनकी एक दर्जन से ज्यादा पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और देश के हजारों मंचों पर इन्होंने कविताएं पढ़ी हैं और व्याख्यान दिए हैं। डॉक्टर रचना तिवारी इससे पूर्व दर्जनों राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से विभूषित हो चुकी हैं । हाल ही में आई उनकी कृति मेरे गीत तुम ही से जन्मे और सपनों की उम्र नहीं होती हिंदी जगत में खासा चर्चित रही है। मिर्जापुर की धरती पर विंध्य गौरव सम्मान पाकर डॉक्टर रचना तिवारी ने जनपद का मान बढ़ाया है ।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: swatantraprabhat