Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सोनभद्र पुलिस बनी उत्तर प्रदेश में नंबर-1, IGRS शिकायत निस्तारण में लगातार दूसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान

सोनभद्र पुलिस बनी उत्तर प्रदेश में नंबर-1, IGRS शिकायत निस्तारण में लगातार दूसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

नसामान्य की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सोनभद्र पुलिस ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

उत्तर प्रदेश शासन के IGRS (Integrated Grievance Redressal System) पोर्टल पर माह अगस्त-2026 की जारी रैंकिंग में सोनभद्र पुलिस ने सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए जनपद को 100 में 100 अंक प्राप्त हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि माह जुलाई-2026 की IGRS रैंकिंग में भी सोनभद्र पुलिस ने सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान* प्राप्त किया था। इस प्रकार लगातार दूसरे माह प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर सोनभद्र पुलिस ने शिकायत निस्तारण के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली एवं प्रभावी मॉनिटरिंग का परिचय दिया है।

यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के कुशल नेतृत्व, नियमित मॉनिटरिंग, शिकायतों की सतत समीक्षा एवं अधिकारियों को दिए गए समयबद्ध दिशा-निर्देशों का परिणाम है। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक शिकायत के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पर्यवेक्षण किया गया, जिसके फलस्वरूप जनपद पुलिस ने लगातार यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

शासन की मंशा के अनुरूप सोनभद्र पुलिस द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर सत्यापन, शिकायतकर्ता से संवाद एवं नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया गया। शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता के आधार पर जनपद को प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ।

जनपद सोनभद्र के कुल 22 थानों में से 20 थानों द्वारा 100 में 100 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया, जो पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम भावना, बेहतर कार्यप्रणाली एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

लगातार दो माह प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना सोनभद्र पुलिस की जनशिकायतों के प्रति संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: swatantraprabhat