छातापुर (सुपौल)। प्रखंड क्षेत्र के एक निजी होटल में नेपाल के चर्चित न्यूरो अस्पताल के द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुपौल जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मेडिकल व्यवसाय से जुड़े चिकित्सक, मेडिकल प्रतिनिधि एवं प्रैक्टिशनर शामिल हुए।
इस दौरान न्यूरो अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आशीष राज विष्ट, डॉ. सुनील कुमार दास एवं डॉ. भुवनेश्वर यादव ने स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। चिकित्सकों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, बीमारियों के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने तथा समय पर उचित चिकित्सकीय परामर्श लेने के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से मेडिकल क्षेत्र से जुड़े उपस्थित लोगों को उनके सहयोग एवं सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी पहुंचाना और गंभीर बीमारियों के प्रति समय रहते जागरूक करना है।

