अम्बेडकर नगर
शिक्षक पात्रता परीक्षा में सुचिता सर्वोच्च प्राथमिकता और कि कक्ष निरीक्षकों का परम दायित्व भी है।ये उद्गार पंडित रामलखन शुक्ल राजकीय पी जी कॉलेज,आलापुर के प्राचार्य एवम केंद्र व्यवस्थापक डॉक्टर जे बी सिंह ने व्यक्त किये।श्री सिंह परीक्षा तैयारी के बाबत कक्ष निरीक्षकों की मीटिंग को सम्बोधित कर रहे थे।ज्ञातव्य है कि जनपद की आलापुर तहसील अंतर्गत उक्त महाविद्यालय पर कल प्राथमिक स्तरीय परीक्षा एक पाली में सम्पन्न होगी।जिसमें कक्ष निरीक्षण हेतु गांधी स्मारक इंटर कॉलेज,राजेसुल्तानपुर,लल्लन जी ब्रह्मचारी इंटर कॉलेज,भरतपुर,राष्ट्रीय इंटर कॉलेज
,तेंदुआईक्ला,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,तेंदुआईक्ला और राजकीय इंटर कॉलेज,जहांगीरगंज के सभी अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है।इस अवसर पर मीटिंग को माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उदयराज मिश्र ने भी सम्बोधित करते हुए उक्त परीक्षा में माध्यमिक शिक्षकों के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि टेट परीक्षा कल दो पालियों में सम्पन्न होनी है।जिसके तहत प्रातः 10 बजे से अपराह्न 12ः30 बजे तक प्रथम पाली में प्राथमिक और अपराह्न 3 बजे से 5ः30 बजे तक द्वितीय पाली में जूनियर स्तरीय परीक्षा आयोजित की जाएगी।

