Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
वोटर लिस्ट को लेकर सपा में बढ़ी सक्रियता, अखिलेश ने बुलाई बैठक, दिये निर्देश

वोटर लिस्ट को लेकर सपा में बढ़ी सक्रियता, अखिलेश ने बुलाई बैठक, दिये निर्देश

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश के अध्यक्षों और पांचों विधानसभाओं की वोटर लिस्ट का काम देख रहे पदाधिकारियों की आपात बैठक बुलाई।

बैठक में वोटर लिस्ट और सोशल मीडिया को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में शामिल होकर लौटे समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कही गई सभी जरूरी बातें बताईं।

अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने बताया कि अखिलेश यादव ने साफ निर्देश दिए हैं कि फिलहाल सोशल मीडिया पर किसी के लिए कोई पोस्ट न डाली जाए और न ही किसी की पोस्ट पर अनावश्यक कमेंट किया जाए। उन्होंने खास तौर पर फॉर्म 6, 7 और 8 पर नजर रखने को कहा है। वोटर लिस्ट में किसका नाम जुड़ रहा है, किसका नाम हटाया जा रहा है और किसके नाम या पते में संशोधन हो रहा है, इसकी जानकारी ध्यान से रखने के निर्देश दिए गए हैं।

अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों के मुताबिक कानपुर महानगर में भी सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों की वोटर लिस्ट पर विशेष ध्यान देंगे। अगर कहीं किसी योग्य मतदाता का नाम गलत तरीके से हटाया जाता है या वोटर लिस्ट में कोई गड़बड़ी दिखाई देती है तो इसकी जानकारी तुरंत संगठन को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस समय सभी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया की बजाय संगठन और वोटर लिस्ट के काम पर पूरा ध्यान देना है।

बैठक मे महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव मिन्टू, गोविंद नगर से विनय गुप्ता, सीसामऊ से आसिफ क़ादरी, आर्य नगर से शिखर बाजपेई, किदवई नगर से सुधांशु मिश्रा, कैंट से करन सिंह उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: swatantraprabhat