Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बोलपुर विधायक चंद्रनाथ सिन्हा के घर फिर पहुंची सीआईडी

बोलपुर विधायक चंद्रनाथ सिन्हा के घर फिर पहुंची सीआईडी

Taaza TV Hindi 1 week ago

स घटनाक्रम के बाद बोलपुर समेत पूरे राज्य की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं

पश्चिम बर्दवान। पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और बोलपुर के तृणमूल विधायक चंद्रनाथ सिन्हा के घर शुक्रवार सुबह सीआईडी की टीम पहुंची।

लगातार दूसरे दिन हुई इस कार्रवाई से इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, विधानसभा में विपक्ष के नेता के चयन को लेकर हुई प्रक्रिया में विधायकों के हस्ताक्षरों की जांच की जा रही है। सीआईडी यह पता लगाने में जुटी है कि जमा किए गए हस्ताक्षर वास्तविक हैं या नहीं। इसी सिलसिले में अधिकारियों ने विधायक से पूछताछ की और उनके हस्ताक्षर के नमूने भी एकत्र किए।
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए चंद्रनाथ सिन्हा ने कहा कि कोलकाता के हरिश्चंद्र इंस्टीट्यूट में हुई एक बैठक में करीब 70 विधायक मौजूद थे, जहां सर्वसम्मति से शोभन देव चटर्जी को विपक्ष का नेता चुना गया था। उन्होंने कहा कि उसी बैठक में सभी विधायकों ने हस्ताक्षर किए थे और सीआईडी उसी की पुष्टि करने पहुंची थी।
चंद्रनाथ सिन्हा ने आरोप लगाया कि विधानसभा सचिव सुरेंद्रनाथ दास ने यह शिकायत की थी कि कुछ विधायक उस बैठक में मौजूद नहीं थे। इसी शिकायत के आधार पर सीआईडी हस्ताक्षरों का मिलान कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत होती तो उन्हें विधानसभा से बुलाया जा सकता था, लेकिन इस तरह घर पहुंचकर कार्रवाई करना अनावश्यक उत्पीड़न है।
इस घटनाक्रम के बाद बोलपुर समेत पूरे राज्य की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Taaza TV Hindi