Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
चलती बाइक में लगी आग, बाल-बाल बचा युवक

चलती बाइक में लगी आग, बाल-बाल बचा युवक

Taaza TV Hindi 6 days ago

प्राथमिक अनुमान है कि भीषण गर्मी या तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है

मालदा। जिले के चांचल इलाके में भीषण गर्मी के बीच एक बड़ा हादसा टल गया, सोमवार दोपहर चलती बाइक में अचानक आग लग गई।

इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते सतर्कता दिखाने के कारण एक युवक की जान बच गई।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, चांचल के अमलापाड़ा निवासी हृदय मंडल सोमवार को अपनी बाइक पर सवार सूरतपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक बाइक के इंजन से तेज धुआं निकलता देख उन्होंने खतरे को भांप लिया। हृदय ने तुरंत बाइक को सड़क किनारे रोका और नीचे उतर गए। बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में बाइक पूरी तरह नष्ट हो गई।
घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। प्राथमिक अनुमान है कि भीषण गर्मी या तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन अपनी बाइक को जलते हुए देख युवक सदमे में है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Taaza TV Hindi