Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ममता की भतीजी की संदिग्ध मौत

ममता की भतीजी की संदिग्ध मौत

Taaza TV Hindi 4 days ago

सएससी मामले में नौकरी गंवाने वाली युवती का बीरभूम में मिला फंदे से लटका शव

कोलकाता। रामपुरहाट के कुसुंबा गांव स्थित आवास से पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रिश्तेदार का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया है।

मृतका की पहचान वृष्टि मुखोपाध्याय के रूप में हुई है, जो ममता के ममेरे भाई निहाररंजन मुखोपाध्याय की पुत्री थीं। परिवार का दावा है कि मानसिक अवसाद के चलते युवती ने आत्महत्या की है, और प्रारंभिक तौर पर पुलिस भी इसी आशंका पर जांच कर रही है। पुलिस ने इस संबंध में एक असामान्य मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की गई है। परिवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को घर की दूसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में वृष्टि का शव फंदे से लटका हुआ मिला, जिसके गले में सफेद रंग की धोती का फंदा बंधा हुआ था।
गौरतलब है कि मार्च 2023 में कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेशानुसार एसएससी की नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता के आरोपों के बीच वृष्टि की नौकरी चली गई थी। वह बोलपुर हाई स्कूल में क्लर्क के पद पर कार्यरत थीं। उस समय वृष्टि के पिता यानी मुख्यमंत्री के मरे भाई निहार ने दावा किया था कि उनकी बेटी पढ़ाई में हमेशा से मेधावी रही है और उसने अपनी योग्यता के दम पर नौकरी हासिल की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि नौकरी पाने के लिए कभी कोई पैरवी नहीं की गई थी।
इस घटना को बीते हुए तीन साल हो चुके हैं, और हाल ही में अदालत में वृष्टि का तलाक का मामला भी शुरू हुआ था। वृष्टि के करीबियों के अनुसार, वह अपने पारिवारिक और निजी जीवन में काफी उथल-पुथल तथा मानसिक तनाव से गुजर रही थीं। कुसुंबा के मुखोपाध्याय परिवार के एक सदस्य ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे घर के ऊपरी कमरे में उनका शव लटका हुआ पाया गया। उन्होंने कहा कि वह डिप्रेशन की मरीज थीं और पिछले चार-पांच वर्षों से मानसिक अवसाद से जूझ रही थीं। उनका इलाज चल रहा था और दवाइयां भी दी जा रही थीं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Taaza TV Hindi