Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मन की बात: प्रधानमंत्री ने की एथलीटों की उपलब्धियों की सराहना, 100 मीटर दौड़ के नए रिकॉर्डधारी गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर से की बात

मन की बात: प्रधानमंत्री ने की एथलीटों की उपलब्धियों की सराहना, 100 मीटर दौड़ के नए रिकॉर्डधारी गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर से की बात

Taaza TV Hindi 1 week ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में भारतीय एथलीटों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि हाल ही में झारखंड के रांची में आयोजित नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़े।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में भारतीय एथलीटों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि हाल ही में झारखंड के रांची में आयोजित नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़े।

प्रधानमंत्री ने 'मन की बात' के 134वें संस्करण में कहा कि प्रतियोगिता में देशभर से करीब 800 एथलीटों ने हिस्सा लिया। इस दौरान चार अलग-अलग स्पर्धाओं में राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटे। उन्होंने गुरिंदरवीर सिंह, विशाल टीके, तेजस्विन शंकर, देव मीणा और कुलदीप कुमार को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से 100 मीटर दौड़ का उल्लेख करते हुए कहा कि इस स्पर्धा की पूरे देश में चर्चा हो रही है। उन्होंने बताया कि महज दो दिनों के भीतर पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तीन बार टूटा। यह उपलब्धि गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर ने हासिल की।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने दोनों एथलीटों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि संगीत में जुगलबंदी तो देखी जाती रही है, लेकिन अब खेलों में चुनौती की जुगलबंदी देखने को मिल रही है, जहां एक खिलाड़ी रिकॉर्ड बनाता है और दूसरा उसे पीछे छोड़ देता है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों की मेहनत और प्रदर्शन की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर की पारंपरिक 'कलारी चीज' का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह भारत की सांस्कृतिक और खाद्य विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रधानमंत्री ने ब्राजील में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय चीज प्रतियोगिता में कलारी चीज को मिली वैश्विक पहचान और सफलता की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि 'मन की बात' में कलारी चीज का उल्लेख होने के बाद इसकी लोकप्रियता और बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। प्रधानमंत्री ने इसे स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का अच्छा उदाहरण बताया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Taaza TV Hindi