Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
तृणमूल नेत्री कल्पना शीत के घर पुलिस की तलाशी, बालू कारोबार से जुड़े मामले की जांच तेज

तृणमूल नेत्री कल्पना शीत के घर पुलिस की तलाशी, बालू कारोबार से जुड़े मामले की जांच तेज

Taaza TV Hindi 1 week ago

हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले के बेलदा थाना क्षेत्र के देउली स्थित तृणमूल कांग्रेस की नेत्री तथा राज्य तृणमूल कांग्रेस की महासचिव कल्पना शीत के आवास पर सोमवार को पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।

बालू कारोबार से जुड़े कथित वित्तीय लेनदेन मामले की जांच के तहत खड़गपुर टाउन थाना पुलिस और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने उनके घर पहुंचकर विभिन्न दस्तावेजों और तथ्यों की जांच की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बालू माफिया से कथित आर्थिक लेनदेन के आरोपों की जांच के सिलसिले में शनिवार को कल्पना शीत को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया।
सोमवार को जांच के क्रम में पुलिस टीम ने बेलदा के देउली स्थित उनके आवास का निरीक्षण किया। इस दौरान वित्तीय लेनदेन से संबंधित दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की पड़ताल की गई। जांचकर्ताओं ने मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी जानकारी एकत्र की।
पुलिस ने जांच के कारण फिलहाल अधिक जानकारी देने से इनकार किया है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Taaza TV Hindi