Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
आज का मौसम, 8 जुलाई: दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम तक सुहाना रहेगा मौसम

आज का मौसम, 8 जुलाई: दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम तक सुहाना रहेगा मौसम

खनऊ: यूपी का मौसम 8 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश में अब धीरे-धीरे बारिश में कमी देखने को मिल रही है। साथ ही जहां कही भी बारिश हो रही है, वहां बहुत तगड़ी बारिश नहीं हो रही है, जिसकी वजह से उमस बढ़ती जा रही है।

प्रदेश के 9 जुलाई के बाद से प्रदेश में कुछ स्थानों पर ही बारिश होने की संभावना है। साथ ही 11 जुलाई से प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला भी थम जाएगा। फिलहाल भीषण गर्मी की जगह लोगों को उमस ने परेशान किया है। 8 जुलाई को कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को बहराइच, लखीमपुर खीरी, आगरा, फिरोजाबाद और इटावा में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही शाहजहांपुर, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद और हापुड़ में बादल गरजने व बिजली चमकने के आसार जताए गए हैं।

इसके साथ ही बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और गौतमबुद्ध नगर में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है। बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। वहीं प्रदेश में 10 जुलाई से बारिश का दायरा थम जाएगा। प्रदेश में 13 जुलाई तक कुछ ही स्थानों पर बारिश होने की संभावना है, जबकि 11 जुलाई से कहीं भी भारी बारिश के आसार नहीं है। वहीं सोमवार को मुरादाबाद में 32.2 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। उरई में 8.8 मिमी, हरदोई में 3 मिमी, अलीगढ़ में 0.6 मिमी, शाहजहांपुर में 2.8 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 37.4℃ और 28.9℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi