Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
आम को वैश्विक बाजार दिलाने पर जोर

आम को वैश्विक बाजार दिलाने पर जोर

खनऊ। राजधानी लखनऊ में चल रहे आम महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को जनभवन में मैंगो बायर-सेलर मीट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आम निर्यातकों व आम उत्पादकों के मध्य अनुबंध भी हुए। इस मीट का उद्देश्य प्रदेश के प्रगतिशील आम बागवानों और किसानों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों से सीधे जोड़ना है, जिससे यूपी के आमों को वैश्विक मंच और सही मूल्य मिल सके।

इस अवसर पर राज्यपाल आनंद बेन पटेल ने भी प्रगतिशील बागवानों का हौसल आफजायी किया।
इस कार्यक्रम में प्रदेश के उघान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह पहला आम महोत्सव है जो जनभवन के आंगन में हो रहा है। भारत के कुल आम उत्पादन में यूपी की 26फीसदी हिस्सेदारी है। उन्होंने उद्योगपतियों से अपील किया कि वे प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयाँ लगाएँ, जिस पर 50 फीसदी तक सब्सिडी मिलेगी। जेवर एयरपोर्ट बनने से अब पूरा कार्गो सीधे मास्को जैसे बाजारों तक जाएगा, जिससे 80 रुपए का आम 800 रुपए किलो बिक सकेगा और किसानों का मनोबल बढ़ेगा।

उद्यान विभाग एक एकड़ में 15 लाख रुपए का शिमला मिर्च और 20 लाख रुपए की स्ट्रॉबेरी तैयार कर किसानों की समृद्धि कर रहा है। हाईटेक नर्सरियों में अब कमल के पौधे और कंद तैयार कर किसानों को दिए जा रहे है। केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, लखनऊ, एपीडा, प्रगतिशील किसान, एफपीओ प्रतिनिधि तथा खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विशेषज्ञों ने आम की सुरक्षित तुड़ाई, पोस्ट हार्वेस्ट प्रबंधन, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण, निर्यात मानकों, ब्रांडिंग, प्राकृतिक खेती तथा स्टार्टअप की किसानों को जानकारी दी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi