Dailyhunt
आसमान पर बादलों का डेरा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एनसीआर में बरसा पानी, मौसम हुआ सुहाना

आसमान पर बादलों का डेरा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एनसीआर में बरसा पानी, मौसम हुआ सुहाना

ई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली-एनसीआर) में आज सुबह बरसात होने से मौसम सुहावना हो गया। कुछ स्थानों पर तो अभी भी बूंदाबांदी हो रही रही है। आसमान पर बादलों का डेरा है।

हवा में ठंडक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग दिल्ली-एनसीआर में आज और कल पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जता चुका है। दिल्ली-एनसीआर प्रमुख महानगरीय क्षेत्र है। इसमें दिल्ली के साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के पड़ोसी जिले शामिल हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम में आए इस बदलाव के लिए कारक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता को बताया है। विभाग ने आज और कल हलकी बरसात के बीच 30 से 50 किलीमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद जताई है। विभाग ने कहा कि तापमान में भी तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इस दौरान मौसम खुशगवार बना रहेगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi