Dailyhunt
अहमदाबाद में धोलका-बगोदरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की दर्दनाक मौत

अहमदाबाद में धोलका-बगोदरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की दर्दनाक मौत

हमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद जिले में गुरुवार को धोलका-बगोदरा हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर से घायल है।

यह हादसा वलथेरा गांव के पास हुआ।

यह हादसा उस समय हुआ जब बरेजा से भामसरा गांव सगाई समारोह में जा रहे लोगों की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई और बिजली के पोल से जा टकराई।

जानकारी के अनुसार कार चालक ने स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक ने सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। घटना की सूचना मिलते ही धोलका और बगोदरा से एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

पुलिस के मुताबिक सभी लोग बरेजा गांव से भामसरा गांव सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया, जिससे खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मृतकों के नाम:
प्रेम चंद्रेशभाई चुनारा (25 वर्ष, निवासी बरेजा, तालुका दसक्रोई)
सागरभाई विजयभाई सोलंकी (18 वर्ष, निवासी बरेजा, तालुका दसक्रोई)
देवांग धर्मेशभाई सोलंकी (25 वर्ष, निवासी चांदलोड़िया, अहमदाबाद)
नरेंद्रभाई विजयभाई सोलंकी (17 वर्ष, निवासी बरेजा, तालुका दसक्रोई) - सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

घायल:
मितुलभाई चुनारा (20 वर्ष, निवासी बरेजा, तालुका दसक्रोई) एवं एक अन्य ।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi