Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अखिलेश यादव का सरकार पर बोला हमला, आखिरकार सुरंगजीवियों को बाहर आना ही पड़ा

अखिलेश यादव का सरकार पर बोला हमला, आखिरकार सुरंगजीवियों को बाहर आना ही पड़ा

खनऊ। शनिवार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ में थे। इसे लेकर पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि आखिरकार सुरंगजीवियों को बाहर आना ही पड़ा क्योंकि अब अपयश का पानी सुरंग में गले तक भर गया है।

फिर भी 140 करोड़ देशवासी और दुनियाभर के चंदा-दान देने वाले सनातनी पूछ रहे हैं कि हर काम में आगे रहने वाले, इस घोर-गंभीर मसले पर खुद सामने क्यों नहीं आए, अपने से पीछे वाले को आगे क्यों कर दिया, क्या इसमें भी ये सोचकर साजिश की गई है।

'महापाप' के दोष और जनाक्रोश से खुद को बचा लो और दूसरे को फँसाकर उससे सफाई दिलवा दो। जो षडयंत्रजीवी रहे हैं अब तो वो आपस में भी एक-दूसरे की मुखबिरी कर रहे हैं। बँटवारे की लड़ाई सारे राज खोल देगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि जो शातिर सेंध लगाकर, बोरी भरकर सुरंग के रास्ते बहुत दूर निकल गये हैं, वो 'असली पापी' याद रखें जहाँ भूमिगत मार्ग खत्म होगा, उस अगले छोर पर 'सत्य' उनके पापों की सजा देने के लिए प्रतीक्षा कर रहा है। इन्हें न अयोध्या क्षमा करेगा, न देश, न वो परम प्रभु, जिसके खजाने को इन्होंने बेरहमी, बेदर्दी और बेशर्मी से लूटा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi