Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
औरैया: सीनियर मैनेजर का हॉस्टल में मिला शव, कई दिन पुरानी मौत की आशंका

औरैया: सीनियर मैनेजर का हॉस्टल में मिला शव, कई दिन पुरानी मौत की आशंका

रैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के दिबियापुर स्थित गेल बिहार कॉलोनी के हॉस्टल में सोमवार दोपहर गेल के एक सीनियर मैनेजर का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में शव करीब चार दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब एक बजे गेल बिहार काॅलाेनी के हॉस्टल परिसर के आसपास से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों और पड़ोसियों को संदेह हुआ।

इसके बाद मामले की सूचना दिबियापुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सत्यप्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर बेड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला।

पुलिस के मुताबिक, शव पूरी तरह फूल चुका था तथा खाल भी निकलने लगी थी। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत कई दिन पहले हो चुकी थी।

मृतक की पहचान आंध्र प्रदेश के अंतपुर निवासी 45 वर्षीय बाया पीवी रेड्डी रेनाटी पुत्र नेगी रेड्डी के रूप में हुई है। वह गेल के कंप्रेसर स्टेशन में इलेक्ट्रिकल विभाग में सीनियर मैनेजर के पद पर तैनात थे।

घटना के बाद गेल कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। कुछ लोगों ने बताया कि मृतक शराब पीने के आदी थे और कई बार नियमित रूप से कार्यालय भी नहीं जाते थे। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

दिबियापुर थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi