उन्नाव। ब्लॉक संसाधन केंद्र औरास से गुरुवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को मोहान विधायक बृजेश रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में खंड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ल, प्रदीप कुमार वर्मा, इम्तियाज हुसैन, रईसुल इस्लाम गौहर, अनूप, विद्या सागर मिश्र, हैदर, प्रतीक्षा, आशीष, प्रदीप यादव, सूफियान, नरेंद्र, समस्त एआरपी सहित एवं बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
इस दौरान करीब 500 से अधिक लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
रैली ब्लॉक संसाधन केंद्र से निकलकर औरास के प्रमुख मार्गों से होती हुई विकासखंड परिसर में समाप्त हुई। रैली में शामिल बच्चों को किताबें और जलपान वितरित किया गया।
बच्चों ने जोशीले नारों के साथ अभिभावकों को बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। बैंड की धुन और नारों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। रास्ते में मौजूद लोग भी रैली में शामिल होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाते नजर आए।
इस दौरान "1, 2, 3, 4 - साक्षरता की जय-जयकार" और "कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार" जैसे नारों से पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

