Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बदायूं: नगर पालिका का दूसरे दिन भी एक्शन: 81 और दुकानदारों को थमाए नोटिस

बदायूं: नगर पालिका का दूसरे दिन भी एक्शन: 81 और दुकानदारों को थमाए नोटिस

दायूं। शहर को बारिश के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या से बचाने के लिए नगर पालिका ने दूसरे दिन भी बड़ा अभियान चलाते हुए नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान विभिन्न बाजारों और प्रमुख मार्गों पर निरीक्षण किया गया, जहां नालियों में कूड़ा और ठोस अपशिष्ट डालकर जल निकासी व्यवस्था बाधित करने वाले 81 और दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए।

नगर पालिका ने साफ कर दिया है कि अब चेतावनी के बाद भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सीधे जुर्माना लगाया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के दौरान अधिकारियों ने शहर के कई संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जांच में कई स्थानों पर दुकानदारों द्वारा नालियों में कूड़ा फेंके जाने की शिकायतें सही पाई गईं, जिससे बरसात के समय जल निकासी प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी। इसके बाद संबंधित दुकानदारों को मौके पर ही नोटिस थमाकर भविष्य में ऐसी लापरवाही न करने की चेतावनी दी गई।

अधिशासी अधिकारी ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में यदि नालियां कूड़े से अवरुद्ध होंगी तो इसका नुकसान पूरे शहर और आम नागरिकों को उठाना पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक नालियों में कूड़ा डालना दंडनीय है और अब ऐसे मामलों में जुर्माने के साथ-साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका की टीमें लगातार शहर के प्रमुख बाजारों और जलभराव संभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रही हैं। यदि नोटिस मिलने के बाद भी कोई दुकानदार या व्यक्ति नालियों में कूड़ा डालता पाया गया तो उसके खिलाफ बिना किसी ढिलाई के कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका परिषद ने सभी व्यापारियों और शहरवासियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक नालियों में कूड़ा डालने से बचें, निर्धारित स्थानों पर ही कचरा डालें और स्वच्छ, सुरक्षित तथा जलभराव-मुक्त बदायूँ बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi