Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बलरामपुर चिकित्सालय के नये निदेशक को दी बधाई

बलरामपुर चिकित्सालय के नये निदेशक को दी बधाई

खनऊ। बलरामपुर चिकित्सालय में सोमवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन,डीपीए के प्रान्तीय प्रवक्ता एस.एम. त्रिपाठी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिमांशु चतुर्वेदी , अधीक्षक डॉ पी. के. श्रीवास्तव, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ ए.पी.सिंह द्वारा बलरामपुर चिकित्सालय के नवनियुक्त निर्देशक डॉ विवेक गुप्ता को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

एवं सभी ने चिकित्सीय कार्यों में सकारात्मक सहयोग का विश्वास दिलाया।

तो वहीं दूसरी ओर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी,सिविल चिकित्सालय,के नये 'निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक' डॉ.गंगा प्रसाद गुप्ता उर्फ डॉ जीपी गुप्ता व लखनऊ मण्डल के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के 'अपर निदेशक' का कार्यभार ग्रहण करने पर सोमवार को राजीव कुमार कनौजिया ,जिला अध्यक्ष डी.पी.आर.ए. लखनऊ एवं प्रांतीय प्रवक्ता, डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन,बधाई दी। राजीव कुमार कनौजिया ने कहा डॉ.गंगा प्रसाद गुप्ता की तारीफ करते हुए राजीव कुमार कनौजिया ने कहा कि, "डॉक्टर साहब केवल स्वास्थ्य विभाग के एक उच्च पदस्थ शीर्ष अधिकारी ही नहीं हैं, बल्कि वे देश के एक बेहद प्रतिष्ठित, ख्यातिप्राप्त और संवेदनशील ऑर्थोपेडिक सर्जन (अस्थि रोग विशेषज्ञ) हैं।



Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi