Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बस्ती का गौरव बढ़ा: प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में सराहा आकाश गुप्ता का पर्यावरण संरक्षण अभियान

बस्ती का गौरव बढ़ा: प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में सराहा आकाश गुप्ता का पर्यावरण संरक्षण अभियान

स्ती - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134वें संस्करण में उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के युवा आकाश गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा मनोरमा नदी के संरक्षण और स्वच्छता के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना कर पूरे जनपद को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

प्रधानमंत्री द्वारा बस्ती का नाम लिए जाने के साथ ही जिले भर में उत्साह, गर्व और हर्ष का वातावरण बन गया।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बस्ती के निवासी आकाश गुप्ता बचपन से मनोरमा नदी को स्वच्छ और जीवनदायिनी स्वरूप में देखते आए थे, लेकिन समय के साथ नदी में प्लास्टिक, जलकुंभी और अन्य कचरे का जमाव बढ़ता गया। इस स्थिति को देखकर उन्होंने शिकायत करने के बजाय स्वयं बदलाव का संकल्प लिया। "शिकायत नहीं, शुरुआत" को अपना मंत्र बनाकर उन्होंने अपने साथियों को जोड़ा और सीमित संसाधनों के बावजूद नदी को स्वच्छ बनाने का अभियान शुरू किया।
प्रधानमंत्री ने बताया कि आकाश गुप्ता और उनकी टीम नियमित रूप से नदी में उतरकर जलकुंभी, प्लास्टिक तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को निकालती रही। कई बार एक ही दिन में 50 से 60 किलोग्राम तक कचरा नदी से बाहर निकाला गया। निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप मनोरमा नदी का एक बड़ा हिस्सा पुनः स्वच्छ एवं सुंदर दिखाई देने लगा। प्रधानमंत्री ने इस पहल को जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और युवा शक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने आकाश गुप्ता एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि उनका कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है तथा यह सिद्ध करता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से बड़े परिवर्तन संभव हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने बताया कि जिले के सभी 2312 बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा 'मन की बात' कार्यक्रम सुना गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बस्ती के युवा के कार्यों का उल्लेख किया जाना पूरे जनपद के लिए गौरव और सम्मान का विषय है। यह केवल बस्ती ही नहीं, बल्कि देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश है कि समाज और पर्यावरण के प्रति समर्पित प्रयास राष्ट्रीय पहचान दिला सकते हैं।उन्होंने कहा कि आकाश गुप्ता एवं उनकी टीम का यह अभियान आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi