Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
भागलपुर: युवती की संदिग्ध मौत पर हत्या का आरोप, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

भागलपुर: युवती की संदिग्ध मौत पर हत्या का आरोप, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

भागलपुर। भागलपुर के शाहबाज नगर मौलाना चक की रहने वाली एक युवती की संदिग्ध मौत को लेकर परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।

परिजनों का आरोप है कि घटना के कई दिन बाद भी उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है और मामले में पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं है।

इसी को लेकर जन सुराज पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। उल्लेखनीय है कि मृतका नाज़िया सैंडिस कंपाउंड टहलने के लिए घर से निकली थी।

अगले दिन 1 जुलाई को उसका शव बरामद हुआ। नाज़िया के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। लेकिन प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है।

उनका कहना है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिस कपड़े में नाज़िया घर से निकली थी, शव पर वह कपड़ा नहीं था। साथ ही गाल और छाती पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका और गहरा गई है।

इसी मामले को लेकर जन सुराज पार्टी भागलपुर का एक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्रीय प्रभारी मुंगेर राकेश यादव के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिला।

प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री मो. साबिर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नजरूल हक, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुजम्मिल, नगर युवा संयोजक पीयूष मिश्रा, विजय गुप्ता, आकाश दास, नवाज आलम, आफताब आलम, मो. गुड्डू, प्रो. अजीत कुमार, मो. नाज़ आलम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने मामले की निष्पक्ष जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। वहीं इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi