Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
भीषण गर्मी में 'मसीहा' बने आरक्षी चंदन सिंह यादव

भीषण गर्मी में 'मसीहा' बने आरक्षी चंदन सिंह यादव

बीजपुर, सोनभद्र। इन दिनों सूर्यदेव का प्रचंड प्रकोप जारी है। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जनजीवन त्रस्त है। ऐसे में मानवता की मिसाल पेश करते हुए बीजपुर थाने के आरक्षी और हल्का बीट प्रभारी चंदन सिंह यादव ने आम राहगीरों और कड़ी धूप में काम करने वाले श्रमिकों के लिए राहत की फुहार बनकर सामने आए हैं।

बीजपुर के व्यस्ततम श्री राम चैक पर आरक्षी चंदन सिंह यादव ने अपनी व्यक्तिगत पहल पर शुद्ध आरओ शीतल जल की प्याऊ और राहगीरों के लिए बताशे की व्यवस्था की है। चिलचिलाती धूप में परियोजना की ओर जाने वाले कामगारों और राहगीरों के लिए यह प्याऊ अमृत समान साबित हो रही है। उनकी इस सेवा भावना ने न केवल लोगों की प्यास बुझाई है, बल्कि समाज में पुलिस की एक संवेदनशील और मददगार छवि को भी सशक्त किया है।
अपनी कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय दृष्टिकोण के लिए चर्चित आरक्षी चंदन सिंह यादव बीते एक महीने से बीजपुर थाने में तैनात हैं। इससे पूर्व जनपद के विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं देते हुए उन्होंने जनहित के कई सराहनीय कार्य किए हैं। उनके उत्कृष्ट कार्यों और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें श्गुड सेमेरिटनश् (नेक आदमी) अवार्ड से नवाजा जा चुका है। इतना ही नहीं, महाकुंभ मेले में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने के लिए उन्हें मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और डीजीपी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
आरक्षी चंदन यादव के इस नेक कार्य की चर्चा पूरे इलाके में है। बीजपुर बाजार के व्यवसायियों, संभ्रांत नागरिकों और राहगीरों ने एक सुर में कहा कि चंदन यादव जैसे पुलिसकर्मी पुलिस विभाग और समाज के लिए प्रेरणा हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर गुप्ता, सदस्य रविंद्र गुप्ता सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने आरक्षी की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi