Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए सहारा बने पानी से भरे मिट्टी के प्याले

भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए सहारा बने पानी से भरे मिट्टी के प्याले

रैया,। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में नौतपा की भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच प्यास से व्याकुल पशु-पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति (रजि.) ने रविवार प्रातः एक सराहनीय जनसेवा अभियान चलाया।

समिति ने शहर एवं आसपास के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पक्षियों और अन्य जीवों के लिए पानी से भरे मिट्टी के प्याले रखवाकर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया।

समिति के तत्वावधान में प्रातः 7 बजे स्वामी विवेकानंद पार्क, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई पार्क, भूतेश्वर मंदिर, जमालशाह, शिव शक्ति पीठ खानपुर, कालेश्वर मंदिर, पीएसी सुरक्षा कैंप, बीहड़ स्थित मंगला काली मंदिर, यमुना तट, बड़ी माता मंदिर तथा गुरुद्वारा सहित अनेक स्थानों पर मिट्टी के पात्रों में स्वच्छ पानी भरकर रखा गया। इसके साथ ही लोगों को अपने घरों की छतों, आंगनों और आसपास के खुले स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी रखने हेतु मिट्टी के प्यालों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण में पशु-पक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बढ़ती गर्मी के कारण पक्षियों और अन्य जीवों के सामने जल संकट उत्पन्न हो गया है, ऐसे में उन्हें पानी उपलब्ध कराना हम सभी का सामाजिक और नैतिक दायित्व है।

समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण अनेक बेजुबान जीव पानी की तलाश में भटकते रहते हैं और कई बार जल के अभाव में उनकी मृत्यु तक हो जाती है।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों की छतों, बालकनियों और खुले स्थानों पर मिट्टी या प्लास्टिक के बर्तनों, बाल्टी, भगोने आदि में नियमित रूप से पानी भरकर रखें, जिससे पक्षियों, गिलहरियों, बंदरों और अन्य जीवों को राहत मिल सके।

इस जनहितकारी अभियान में श्री गोपाल सेवा संस्थान का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम में डॉ. एस.एस. परिहार, रमन पोरवाल, डॉ. एस.पी. सिंह चौहान, मनीष पुरवार (हीरु), ईशा मिश्रा, संजय अग्रवाल, सचिन कुमार पोरवाल, मनोज कुमार मिश्रा, देवमुनि पोरवाल, विपुल पोरवाल, सतीश चंद्र सहित अनेक गणमान्य लोग एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की नगरवासियों ने सराहना करते हुए इसे जीव संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi