Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
भीषण गर्मी से राहत के लिए शहर में शुरू हुई मिस्ट फॉगिंग: चेयरपर्सन फात्मा रज़ा

भीषण गर्मी से राहत के लिए शहर में शुरू हुई मिस्ट फॉगिंग: चेयरपर्सन फात्मा रज़ा

दायूं। भीषण गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को राहत देने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिका ने मिस्ट फॉगिंग अभियान की शुरुआत कर दी है। चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने 52 लाख 95 हजार रुपये की लागत से खरीदे गए फॉग कैनन व्हीकल का फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

इसके बाद शहर के कई प्रमुख मार्गों पर मिस्ट फॉगिंग कराई गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने के साथ साथ धूल के कणों में भी कमी आयी।

चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने कहा कि फॉग कैनन व्हीकल के माध्यम से की जाने वाली मिस्ट फॉगिंग वातावरण के तापमान को नियंत्रित करने में सहायक साबित हो रही है। इससे लू के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है और सड़कों पर आने जाने वाले लोगों को राहत महसूस होती है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य गर्मी के मौसम में नागरिकों को अधिकतम सुविधा उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि मिस्ट फॉगिंग का एक महत्वपूर्ण लाभ यह भी है कि इससे हवा में मौजूद धूल के सूक्ष्म कण नीचे बैठ जाते हैं, जिससे प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलती है। बाजारों, प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर इस तकनीक के उपयोग से वातावरण में शीतलता बनी रहती है और लोगों को स्वच्छ हवा मिलती है। पालिका प्रशासन के अनुसार यह अभियान आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर नियमित रूप से मिस्ट फॉगिंग कराई जाएगी, ताकि भीषण गर्मी के दौरान नागरिकों को राहत मिल सके और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दिया जा सके। नगरवासियों ने पालिका की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi