Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
चुनाव की तैयारियां तेज , बीएसपी कार्यकर्ताओं ने 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

चुनाव की तैयारियां तेज , बीएसपी कार्यकर्ताओं ने 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

बिजनौर। सेक्टर नंबर-38 कस्सावान में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर स्तरीय बैठक रविदास कमेटी के अध्यक्ष धनीराम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन विधानसभा प्रभारी ब्रह्मपाल सिंह ने किया।

ब्रह्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से बहुजन महापुरुषों के मिशन को आगे बढ़ाने और पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बहुमत दिलाकर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष Mayawati को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया।

विधानसभा उपाध्यक्ष मोहम्मद जकी ने भाईचारे और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। मोहम्मद फुरकान अहमद ने कहा कि मुस्लिम समाज के हित बहुजन समाज पार्टी में सुरक्षित हैं। जिला महासचिव संजीव कुमार सैनी ने पिछड़े वर्गों से पार्टी के साथ जुड़ने की अपील की।

अध्यक्षीय संबोधन में धनीराम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्व समाज की पार्टी है और सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में राष्ट्रमित्र रवि, विपिन कुमार, संजीव कुमार सैनी, मोहम्मद जकी, मोहम्मद फुरकान, सतीश कुमार, सत्य प्रकाश, मोहम्मद अकील, कैलाश सिंह, हरि सिंह, रूपचंद, प्रकाश सिंह, महेश सिंह, किशन सिंह, रामलाल उर्फ रामे, ओमपाल, दीपक कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi