संत कबीर नगर, खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के दैवीय आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक अंकुर राज तिवारी ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। ग्राम महुई में अजय कुमार यादव एवं ग्राम कोनी में रमाकांत यादव की आकस्मिक मृत्यु के बाद विधायक ने मृतक आश्रितों को सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान एसडीएम हृदय नारायण त्रिपाठी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
