Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
डेस्क जॉब करने वाले जरूर करें ये योगासन

डेस्क जॉब करने वाले जरूर करें ये योगासन

योगासन : आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति कम दर्द, पीठ दर्द और गर्दन दर्द की समस्या से परेशान है। इसकी असली वजह है घंटों बैठकर काम करना। ऐसे में यहां हम आपको ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप पीठ-कमर दर्द से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

डेस्क जॉब करने वाले जरूर करें ये योगासन
घंटों कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करना सेहत को कई तरह के नुकसान पहुंचा सकता है। डेस्क जॉब करने वालों में पीठ, कमर और कंधों में दर्द होना एक आम समस्या बन चुकी है। गलत पोस्चर में घंटों बैठना और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है। जिससे कनमर, पीठ दर्द की समस्या होती है। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग पेन किलर समेत पेन रिलिफ बाम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी दर्द से छुटकारा नहीं मिल पाता। ऐसे में यहां हम कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप पीठ दर्द की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

1. मार्जरीआसन

यह आसन रीढ़ की हड्डी के लिए एक बेहतरीन स्ट्रेच है। यह पीठ की जकड़न को दूर करता है और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है। इस आसन को करने के लिए घुटनों और हाथों के बल बिल्ली की तरह आ जाएं। सांस लेते हुए सिर को ऊपर उठाएं और पीठ को नीचे की ओर झुकाएं। सांस छोड़ते हुए सिर को नीचे झुकाएं और पीठ को ऊपर की ओर गोल करें। इसे 8 से 10 बार दोहराएं।

2. भुजंगासन
लगातार आगे झुककर काम करने से पीठ के निचले हिस्से में जो दर्द होता है, भुजंगासन उसे दूर करने में रामबाण है। यह रीढ़ को मजबूती देता है। इसके लिए पेट के बल सीधे लेट जाएं। अपने दोनों हाथों को कंधों के पास रखें। अब सांस लेते हुए शरीर के अगले हिस्से को ऊपर उठाएं और आसमान की तरफ देखें। कुछ सेकंड रुकें, फिर सांस छोड़ते हुए नीचे आएं। इसे 3 से 5 बार करें।

3. अधोमुख श्वानासन
यह पूरे शरीर को स्ट्रेच करता है। इससे कंधों, हाथों और हैमस्ट्रिंग की जकड़न खुलती है, जिससे कमर का दर्द कम होता है। हाथों और पैरों के बल खड़े हो जाएं। अपने कूल्हों को ऊपर की ओर उठाएं और एड़ियों को जमीन से छूने की कोशिश करें। अपनी नजरें नाभि पर टिकाएं। इस मुद्रा में 5 बार गहरी सांसें लें।

4. बालआसन
बालआसन मानसिक तनाव को कम करने के साथ-साथ पीठ के निचले हिस्से और गर्दन को आराम पहुंचाने में सहायक माना जाता है। इसे करने के लिए घुटनों के बल वज्रासन में बैठ जाएं। अब सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें, ताकि आपका माथा जमीन को छुए। अपने हाथों को आगे की ओर फैलाकर रखें। इस अवस्था में 1 से 2 मिनट तक गहरे आराम की स्थिति में रहें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi