Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दिव्यांग छात्रा ने सहपाठी पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, कार्रवाई न होने पर टावर चढ़ी

दिव्यांग छात्रा ने सहपाठी पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, कार्रवाई न होने पर टावर चढ़ी

लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने सहपाठी पर छल का आरोप लगाया है। सहपाठी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाने वाली एक दिव्यांग छात्रा शनिवार तड़के सुबह कार्रवाई से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

मामले की जानकारी होते ही पारा पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने के बाद छात्रा को लगभग साढ़े सात बजे सुरक्षित नीचे उतारकर थाने ले आई।

दिव्यांग छात्रा का आरोप है कि आरोपित युवक मोहान रोड पर डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष का सहपाठी छात्र हैं। पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। तब युवक ने शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा का कहना है कि हम दोनों कुछ समय से लिव इन रिलेशनशिप में भी रह रहे थे और युवक लगातार शादी का आश्वासन देता रहा। इसके बाद भी युवक के स्वजन ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। इसके बाद सहपाठी ने छात्रा से दूरी बना ली और शादी से इन्कार कर दिया। इस संबंध में छात्रा ने पारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

मुकदमा दर्ज होने के बाद कार्रवाई न होने से छात्रा नाराज थी। इसी के विरोध में शनिवार सुबह बुद्धेश्वर चौराहा के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी। मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को समझा बुझाकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा और आगे की कार्रवाई के लिए थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और दबिश दी जा रही है।

जल्द से जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक दिव्यांग छात्रा तड़के सुबह टावर पर चढ़ गई थी। लगभग एक माह पहले छात्रा सहपाठी दिव्यांग छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। छात्रा अब भी उसी सहपाठी छात्र से ही शादी करना चाहती है। लेकिन सहपाठी छात्र शादी के लिए तैयार नहीं है। एक सप्ताह का आश्वासन दिया गया है। छात्र के परिवार का लोगों को बुलाया गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi