Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दो करोड़ की मशीनों पर जंग, चार महीने से ताले में कैद दलिया प्लांट

दो करोड़ की मशीनों पर जंग, चार महीने से ताले में कैद दलिया प्लांट

निघासन-खीरी,06 जुलाई(तरुणमित्र)। ग्राम चखरा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का रोशनी प्रेरणा लघु उद्योग का दलिया प्लांट में चार माह से ताला लटके हैं।इससे दलिया प्लांट में लाखों की मशीनें बर्वाद होने के आसार प्रबल हो गए हैं।

वहीं दलिया प्लांट में कार्यरत समूह की महिलाओं के समक्ष रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।महिलाओं ने प्लांट का संचालन कराने की मांग जिम्मेदारों से किया है ,लेकिन नतीजा शून्य निकला है।इससे महिलाओं में रोष व्याप्त है।

शासन ने सन 2022 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूह की महिलाओं को रोजगार देने के लिए ग्राम चखरा में दलिया प्लांट लगाने का फरमान जारी किया था।इस पर जिम्मेदारों ने ब्लाक निघासन के तीन सौ समूहों से 90 लाख व सरकार से एक करोड़ का अनुदान लेकर ग्राम चखरा में करीब 24 हजार रुपये प्रति माह किराए में टीनशेड हॉल,गोदाम लेकर तकनीकी मशीनों से दलिया उत्पादन कार्य की पहल किया था।।इस दौरान पूर्व डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने फीता काटकर प्लांट का शुभारंभ कर 20 समूह महिलाओं को रोजगार दिया था।

इस दौरान जिम्मेदारों ने दलिया की खाद्य सामग्री खरीद कर प्लांट के गोदाम में एकत्र करना शुरू किया।बाद में जिम्मेदारों ने प्लांट में तैयार दलिया पैकेजों को ब्लाक निघासन के आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रतिमाह आपूर्ति करना शुरू कर दिया।आरोप है कि प्लांट के जिम्मेदारों ने मार्च माह में लाखों की दलिया सामग्री प्लांट के गोदाम में रखने के बजाए 10 किलोमीटर दूर ग्राम प्रीतमपुरवा के एक मकान में रखना शुरू कर दिया।

इससे परेशान समूह महिलाओं ने जिम्मेदारों से कहासुनी शुरू कर दिया।इससे नाराज जिम्मेदारों ने प्लांट में दलिया उत्पादन कार्य बंद कराकर जिले के अन्य प्लांटों से दलिया लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों में आपूर्ति करना शुरू कर दिया है।इससे नाराज समूह पदाधिकारियों ने प्लांट गेट ताला लगा दिया है।इससे कारखाना में कार्यरत महिलाओं के समक्ष आर्थिक संकट शुरू हो गया है।वहीं दलिया प्लांट में करीब दो करोड़ कीमत की मशीनें बर्वाद होना शुरू हो गई है।इससे सरकार को लाखों का आर्थिक नुकसान शुरू हो गया है।

इस संबन्ध में ग्राम चखरा के ब्लाक मिशन मैनेजर आशीष दीक्षित ने बताया कि समूह पदाधिकारियों की कार्यशैली ठीक न होने से दलिया प्लांट बंद है।इससे जिले के अन्य कारखानों से दलिया लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित की जा रही है।जल्द ही प्लांट में दलिया उत्पादन किया जाएगा।

निघासन बीडीओ जयेश कुमार सिंह ने बताया है की ग्राम चखरा में दलिया प्लांट का बंद होने की जानकारी मिली है।प्लांट संचालन कराने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं,जल्द ही प्लांट में दलिया उत्पादन शुरू कराया जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi